{"_id":"651c5e25b7d0c7758d08c6c4","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-run-in-the-district-till-31-october-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-3959-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जिले में 31 अक्तूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जिले में 31 अक्तूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
सरपतहां स्थित मुख्यालय कलेक्ट्रट परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद लोगों को अभियान की सफलता के लिए शपथ दिलाई। बताया कि जिले में 31 अक्तूबर तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 1357 आशाकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
डीएम के मुताबिक इसकी जिम्मेदारी 10 विभागों को सौंपी गई है। सीएमओ डाॅ. संतोष कुमार चक ने बताया कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू किया गया है। बताया कि तीसरे चरण में 16 अक्तूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाएगा। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि अभियान का पहला चरण अप्रैल, दूसरा जुलाई में शुरु किया गया था। नोडल अधिकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में पोस्टर, वाद-विवाद व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के जरिये बच्चों को संचारी रोगों के रोकथाम के तरीके बताए जाएंगे। नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग को नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता और फाॅगिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर दी गई है। टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेंगी। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल, एसीएमओ ओपी शुक्ला, प्रमोद बिंद, अंकित सिंह, दानिश मौजूद रहे।