फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Colony residents demonstrated against the electricity department

कालोनी वासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 14 Jun 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Colony residents demonstrated against the electricity department
कंसापुर स्थित विकास भवन के पास कांशीराम शहरी आवास कालोनी वासियों का गुस्सा विद्युत विभाग के खिलाफ सोमवार को फूट पड़ा। कालोनी में लगभग छह माह से जले-फूंके ट्रांसफार्मर, लटकते विद्युत तार के विरोध में प्रदर्शन दिया। आरोप लगाया है लगभग 13 वर्ष पहले हजारों की संख्या में कालोनी का निर्माण कराकर रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पंचायत और विकास भवन में तैनात अधिकारियों ने बिजली, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि की जिम्मेदारियां ली है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि लटकते तार और खंभे किसी भी समय दुघटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी विभाग न तार ऊपर करा सका न ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। जलनिगम की ओर से बिछाई गई पाइप लाइनें जर्जर चुकी है। लटकते तार से छोटे-छोटे बच्चों के लिए खतरा हो गया है। समस्याओं का समाधान न होने पर कालोनीवासी डीएम का घेराव करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी देवी, नूरा देवी, राजकुमारी देवी, किशन पाठक, तौफिक अहमद आदि शामिल रहे। एक्सईएन सदर मनोज कुमार ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड को जोड़ने वाली 33000 की सप्लाई के अचानक ब्रेक डाउन हो जाने से जिला मुख्यालय पर चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही। सप्लाई न मिलने के ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन उपकेंद्र ठप रहने से पेयजलापूर्ति की समस्या रही। बिजली न होने से मोबाइल भी काम करना बंद कर दिया। एक्सईएन सदर मनोज कुमार ने कहा कि बारिश के चलते तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए ब्रेक डाउन लिया गया है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed