फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   College of polishing up the gauntlet

कालेज चमकाने का उठाया बीड़ा

Tue, 03 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला Updated Tue, 03 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
College of polishing up the gauntlet
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के  विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता के  लिए हरियाली महोत्सव 2015 कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की है। काफी संख्या में एकजुट छात्र-छात्राओं ने छात्रनेता अनुज प्रताप सिंह बघेल के  नेतृत्व में सोमवार को प्राचार्य डॉ. वीपी सिंह को हस्ताक्षरित पत्र सौंपकर इसकी शुरूआत की।
विज्ञापन



प्राचार्य को छात्रों ने स्वविवेक से किए गए पहल की जानकारी दी और अनुमति के साथ सहयोग का अनुरोध किया। प्राचार्य को बताया कि  कालेज में ऐसी भी समस्याएं हैं, जिसके समाधान में छात्र-छात्राएं क्लास खाली रहने समय में प्रयास करके सहयोग दे सकते हैं।
विज्ञापन


योजना के  तहत छात्रों की ओर से परिसर को सुंदर और हराभरा करने के लिए पौधरोपण और साफ सफाई अभियान पर विशेष जोर दिया जाएगा। छात्रों की पहल को सराहते हुए प्राचार्य ने अनुमति देने के साथ सामर्थ्य के अनुरूप सहयोग का आश्वासन दिया। पत्रक सौंपने वालों में विष्णु राय, विपिन, पूजा, श्वेता, शिप्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed