फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Coaching operators are playing with the lives of children

बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे कोचिंग संचालक

Fri, 30 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Coaching operators are playing with the lives of children
ज्ञानपुर/लालानगर। कोरोना के दूसरी लहर से जिले में जहां भयावह स्थिति बनी हुई है वहीं कुछ लालची शिक्षक चंद पैसे के लिए बच्चों के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से रोक के बाद भी गुपचुप तरीके से कोचिंग संस्थाएं संचालित कर रहे हैं। इस दौरान शिक्षक से लेकर बच्चों तक कोई भी मास्क का उपयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि शासन के निर्देश के बाद कोरोना वायरस के कारण सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग महीने भर से बंद चल रहें हैं। जिला प्रशासन की ओर से कोचिंग खोलने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है, लेकिन बावजूद इसके दुर्गागंज, बसवापुर, अभोली, गोपीगंज, जंगीगंज सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालक बेधड़क कोचिंग चला रहे हैं। इन जगहों पर कोविड के गाइडलाइन का उल्लंघन करने के साथ ही बच्चों के जान के साथ खेल रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को कुछ मीडियाकर्मियों ने जब दुर्गागंज के एक कोचिंग संचालक से सवाल किया तो वह नाराज हो गया। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि कोचिंग संस्थानों के संचालन पर रोक है। स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed