फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CMO gave a lesson on population control

Bhadohi News: सीएमओ ने पढ़ाया जनसंख्या नियंत्रण का पाठ

Sun, 12 Jul 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
CMO gave a lesson on population control
जिला अस्पताल में जनसंख्या पखवाड़ा गोष्ठी में जानकारी देते सीएमओ डॉ. संतोष चक। स्रोत: अस्पताल
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अस्पताल के सभी डॉक्टर, कर्मचारी, स्टाफ नर्स मौजूद रहे। जिसमें 11 से 18 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा को सफल बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एसके चक ने कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार, जब बच्चों में हो सही अंतराल, तब परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल, टीका असरदार, लगवाएं समझदार आदि स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया। परिवार नियोजन के बारे में सीएमओ ने विस्तार से बताया। आशा, एएनएम सहित विभिन्न स्वास्थ्यकर्मी लोगों को परिवार नियोजन के बारे में बताएंगी। मौके पर सीएमएस डॉ. अजय तिवारी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलिमा धवन, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. पीके सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed