{"_id":"6ac15be4bec54ce54304e3bc","slug":"cm-yogi-to-gift-112-projects-worth-1340-crore-today-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-149533-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीएम योगी आज देंगे 1340 करोड़ की 112 परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीएम योगी आज देंगे 1340 करोड़ की 112 परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भिखारीपुर में बन रहा हेलीपैड। संवाद
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिले में रहेंगे। वे चार दिवसीय 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद भिखारीपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 1340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 440.84 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
जिले में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, मंच, पार्किंग, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का भदोही दौरा एक ओर जहां कालीन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा, वहीं दूसरी ओर करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। डीएम शैलेश कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वे एक्सपो मार्ट में कालीन मेले का उद्घाटन करने के बाद भिखारीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। एसपी अभिनव त्यागी का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पुख्ता हैं। हर चौराहे व तिराहे पर विशेष निगरानी होगी। इंदिरा मिल से वाराणसी की तरफ जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। हर एक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
दोपहर 1:40 बजे हेलिकॉप्टर से आएंगे सीएम
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भिखारीपुर-अभयनपुर में बनाए गए हेलिपैड पर दोपहर 1:40 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वे यहां से सीधे कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करने कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी 2:55 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे हेलिकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा पर 320.51 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पुल का शिलान्यास करेंगे। 209.18 करोड़ की लागत से मुंशीलाटपुर में 574 बंदी क्षमता वाले प्रस्तावित नए जेल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। पुरानी तहसील परिसर में बने नए अतिथि गृह का लोकार्पण करने के साथ ही करीब 25 करोड़ की लागत से प्रस्तावित आवासीय परिसर का शिलान्यास भी करेंगे।
एक्सपो मार्ट में चौथी बार आएंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्सपो मार्ट में चौथी बार आएंगे। सीएम योगी 31 दिसंबर 2020 को सीईपीसी के कारपेट एक्सपो मार्ट का उद्घाटन करने आए थे। इसके बाद वे 15 अक्तूबर 2022 व 11 अक्तूबर 2025 को कालीन मेले का उद्घाटन करने आ चुके हैं। वहीं 23 जून 2025 को जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करने आए थे। इसके अलावा एक बार लोकसभा चुनाव और एक बार विधानसभा चुनाव के दौरान वे जिले में आ चुके हैं। यह जिले में उनका सातवां दौरा है।