फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds remained throughout the day, temperature dropped by three degrees, relief from heat

Bhadohi News: दिनभर छाए रहे बादल, तीन डिग्री गिरा तापामन, उसम से मिली राहत

Thu, 10 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, temperature dropped by three degrees, relief from heat
ज्ञानपुर। आमजन को उमस भरी गर्मी से बुधवार को राहत मिली है। पूरे दिन आमसान में बादलों की आवाजाही लगी रही। अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम हुआ है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश होगी। बीते तीन-चार दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का जीना मुहाल हो गया था। धूप-छांव के बीच उसम भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। इसी बीच बिजली ने खूब आंख मिचौली का खेल खेल रही थी। तीन दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद बुधवार की सुबह अचानक से हवा की दिशा में बदलाव हुआ। इस कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हवा पश्चिम से पूरब की तरफ बहनी शुरू हुई। इस बीच मौसम में नम हुआ और आसमान में बादलों की जमघट हो गई। पूरे दिन धूप नहीं खिली। पिछले चार-पांच दिनों के मुकाबले बुधवार गर्मी से राहत देने वाला रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के विश्वेंद्रु द्विवेदी ने बताया कि पारा लुढ़का है। आगामी दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम में नमी देखकर किसान धान की रोपाई करने में जुटे हैं।

तेजस सैनी

तेजस सैनी

तेजस सैनी

तेजस सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed