फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds hovered throughout the day, the temperature dropped by seven degrees, and the cold increased.

Bhadohi News: दिनभर मंडराए बादल, सात डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी सर्दी

Sun, 25 Jan 2026 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Clouds hovered throughout the day, the temperature dropped by seven degrees, and the cold increased.
जिले में शनिवार की सुबह से ही रहा बादलयुक्त मौसम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने से जिले में 15 दिन बाद मौसम का मिजाज बदला है। शनिवार सुबह 11 बजे के बाद आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। 14 किमी के रफ्तार से पछुआ हवा चली। इसके कारण दिन में ही गलन का अहसास हुआ।
शाम होते ही लोग ठिठुरने लगे। बादल होने से दिन का तापमान में सात डिग्री की कमी दर्ज की गई। पारा 20 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी और रहेगी। इससे ठंड में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ बरनवाल ने बताया कि करीब एक पखवाड़ा के बाद मौसम बदला हुआ है। इसका मुख्य कारण है कि पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हुआ। इससे पहाड़ी क्षेत्रो में बर्फबारी और बूंदाबांदी होने के चलते शनिवार सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में धीरे-धीरे बादलों का कब्जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते शुक्रवार की अपेक्षा अधिकतम पारा में शनिवार को सात डिग्री की कमी रही। तापमान 20.2 ड्रिगी दर्ज हुआ। वहीं रात के पारा में एक डिग्री की वृद्धि होने से तापमान 11 डिग्री रहा। 14 किमी के रफ्तार से पछुआ हवा गतिमान रही।

दिन में ही सिहरन होने लगी। शाम होते ही लोग ठिठुरने लगे। ठंड से बचाव के लिए अलाव के पास बैठे, लेकिन हवा तेज होने से ज्यादा समय लोग अलाव के पास नहीं बैठ सके। सफर के दौरान राहगीरों को गलन होने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed