{"_id":"681c5f3ac5a5cd04740fd268","slug":"clerk-spoke-obscenely-case-filed-on-woman-complaint-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: क्लर्क ने की अश्लील बात, महिल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: क्लर्क ने की अश्लील बात, महिल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच
Thu, 08 May 2025 01:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 08 May 2025 01:07 PM IST
सार
महिला ने आरोप लगाया कि न्यायिक कार्यालय का बाबू फोन पर अश्लील बात कर रहा है और पेरशान कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानपुर न्यायिक कार्यालय के बाबू पर फोन पर अश्लील बात करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने भरण-पोषण के लिए दाखिल वाद की फाइल में से नंबर निकालकर उक्त महिला को परेशान किया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि उसका पति से विवाद चल रहा है। जिसके भरण-पोषण के लिए उसने न्यायालय में वाद दाखिल किया है। आरोप है कि भरण-पोषण पत्रावली से उसका नंबर लेकर आफिस बाबू सिद्धार्थ सिंह ने मोबाइल पर अश्लील बात की है।
विज्ञापन
जब मैंने मोबाइल नंबर बदल दिया, तो दूसरे नंबर पर भी वह फोन करने लगा। व्हाट्सएप पर गंदे-गंदे चैट करने लगा। पांच मार्च 2025 को भरण-पोषण के पैसे के लिए मैं कार्यालय गई, तो वहां आलमारी के पीछे ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। अब उसे धमकी दे रहा है। आरोपी सिद्धार्थ सिंह भीटी कस्तूरिया, हंडिया प्रयागराज का रहने वाला है।
विज्ञापन