फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clerk of CVO office arrested while taking bribe of Rs 15 thousand

Bhadohi News: सीवीओ कार्यालय का क्लर्क 15 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Clerk of CVO office arrested while taking bribe of Rs 15 thousand
वाराणसी विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक मलेंद्र कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम को कार्यालय में देखकर सीवीओ डॉ. दृगपाल सिंह अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही कार्यालय से बाहर चले गए। सीवीओ का बीते 16 जनवरी को ही बस्ती में स्थानांतरण हो गया है। इसके बाद भी वे जिले में डटे हुए है।
विज्ञापन

बलिया के रसड़ा सुल्तानपुर निवासी मलेंद्र कुमार सिंह जिले में पशु पालन विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। कनिष्ठ सहायक होने के बाद भी इन्हें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दृगपाल सिंह ने अपने कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक की जिम्मेदारी दे दी थी। डीघ पशु अस्पताल में तैनात वेटरनरी फार्मासिस्ट रोहित कुमार सिंह को बीते मई, अगस्त, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर का माह का वेतन नहीं मिला था। रोहित सिंह ने विजिलेंस की टीम से वेतन जारी करने के लिए कनिष्ठ सहायक की ओर से पैसा मांगने की शिकायत की थी।इसके बाद विजिलेंस की टीम ने प्लानिंग कर ज्ञानपुर-गोपीगंज रोड स्थित मंडलीय पशु चिकित्सालय कार्यालय पहुंची। शिकायकर्ता रोहित सिंह ने जैसे ही मलेंद्र को 15 हजार रुपये थमाए, वैसे ही विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस बीच मौका देखकर सीवीओ डॉ. दृगपाल सिंह अपनी गाड़ी छोड़ पैदल ही कार्यालय से बाहर चले गए। विजिलेंस की टीम आरोपी को पकड़कर वाराणसी ले गई।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा : कहीं सीवीओ को तो पकड़ने नहीं आई थी टीम
सीवीओ कार्यालय में विजिलेंस टीम की दबिश के बाद चर्चाएं शुरू हो गईं। चर्चा रही कि 16 जनवरी को ही बस्ती जनपद में स्थानांतरण होने के बाद भी सीवीओ जिले में डटे हुए थे। चर्चा यह भी रही कि फार्मासिस्ट का वेतन सीवीओ द्वारा ही रोका गया था। उसके बदले कनिष्ठ सहायक के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही थी। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम के पहुंचते ही सीवीओ कार्यालय छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed