फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cleanliness will eliminate 90 percent disease

साफ-सफाई से खत्म होगी 90 फीसदी बीमारी

Thu, 15 Oct 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness will eliminate 90 percent disease
अंतरराष्ट्रीय हैंडवाश डे पर कलेक्ट्रेट परिसर में हाथ धुलते डीएम राजेंद्र पसाद। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। अंतरराष्ट्रीय हैंडवाश डे पर कलेक्ट्रेट समेत ब्लॉक और गांवों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथ धुलकर स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि साफ सफाई से 90 फीसदी बीमारी खत्म हो जाती है। ऐसे में स्वच्छता को अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने धुलकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वायरस अभी भी सक्रिय है। इसलिए नियमित रूप से हाथ धोना अनिवार्य है। समय-समय पर हाथ साफ करने से ज्यादातर बीमारी खत्म हो जाती है। महामारी के संक्रमण काल में भोजन करने से पहले हाथ को अवश्य धुलें। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने कहा कि आज के परिवेश में हाथ की सफाई महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। हैंडवाश के सभी पहलुओं की जानकारी रसोइयों को दी गई। साथ ही वीडियो बच्चों के वाट्सएप पर भेजा गया। इस मौके पर हेडमास्टर सदगुरु प्यारी श्रीवास्तव, अखिलेश, विमल मिश्र, शिवम श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, ज्योत्सना यादव, रंजना कुमारी, अंजू देवी, रतनलाल आदि रहे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बड़वापुर में वर्चुअल क्लास के माध्यम से स्वच्छता विषय पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। पोस्टर में मनीष कुमार प्रथम, स्वाति द्वितीय, सौम्या संग राधिका तृतीय रहीं। निबंध में महक गौतम को पहला स्थान मिला। प्रधानाध्यापक विजय प्रताप और रामलाल सिंह यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अनिल, अमरीन आदि रहे। डीघ ब्लॉक के केवटाहीं गांव के मॉडल स्कूल में हैंडवाश डे पर सहायक विकास अधिकारी ने बच्चों का हाथ धुलाकर सफाई का महत्व समझाया। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स की ओर से विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने छात्रों को साबुन और पानी से हाथ साफ करके दिखाया। रासेयो प्रभारी डॉ. कामिनी वर्मा ने कोरोना काल में मुंह, नाक और आंख को छूने से पहले हाथों को धोने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मोनिका सरोज ने कहा कि हमें अपने दफ्तर या बाजार से घर जाने पर किसी भी वस्तु को छूने से पूर्व स्नान करना चाहिए। डॉ. अमित गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस ने हमे मॉस्क पहनना और हाथ धोना सीखा दिया है। महाविद्यालय की छात्राओं शालिनी सरोज, कोमल मौर्य, शिवानी दुबे, तनुश्री जायसवाल, कोमल मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन रोवर्स प्रभारी डॉ. रवींद्र कुमार और डॉ. मोनिका सरोज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed