{"_id":"6801131c62d4c0975f0228a8","slug":"class-iv-employees-protest-at-the-collectorate-raise-voice-for-restoration-of-old-pension-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उठाई आवाज
Thu, 17 Apr 2025 08:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 17 Apr 2025 08:11 PM IST
सार
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आवाज उठाई। इसके साथ ही भर्ती पर लगी रोक को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रखी मांग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को हटाने समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिए जाने पर कर्मचारी आंदोलन को विस्तार देने को विवश होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि कर्मचारियों की कई मांगें आज तक लंबित हैं। बार-बार की मांग और धरना प्रदर्शन के बाद भी शासन की ओर से मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने, तामिला डाक लगाने के लिए सभी जिलों में कर्मचारियों को पांच सौ रुपये यात्रा भत्ता देने, मृतक आश्रित कर्मियों को टाइप टेस्ट के लिए छह माह का समय देने, संविदा कर्मियों का विनियमितीकरण, आउट सोर्सिंग कर्मियों को नियमित करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे देने, सफाई कर्मचारियों की नियमावली बनाने समेत अन्य मांग को उठाया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में राजेश कुमार पाल, गुनईराम प्रजापति, राधा पंजाबी, मुख्तार अली, सूबेदार यादव, विजय गौतम सहित अन्य कर्मचारी रहे।