फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   class 8th student died in road accident in bhadohi police bike rider in custody

Bhadohi News: स्कूल से घर लौट रहे 8वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, हिरासत में बाइक सवार

Fri, 16 Sep 2022 04:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Sep 2022 04:15 PM IST
सार

भदोही जिले के सुधवै-वहिदानगर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर में बाइक की चपेट में आने से 8वीं के छात्र की मौत हा गई। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
class 8th student died in road accident in bhadohi police bike rider in custody
अस्पताल में गमगीन छात्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के सुधवै-वहिदानगर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर में बाइक की चपेट में आने से 8वीं के छात्र की मौत हा गई। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। बिछिया निवासी परिजनों ने बताया कि वहिदानगर स्थित एक निजी स्कूल में आयुष तिवारी (14) पुत्र सोनू तिवारी कक्षा 8 में पढ़ता था। प्रतिदिन की तरह वह स्कूल से छुट्टी होने पर साइकिल से घर लौट रहा था।

विज्ञापन


वहिदानगर-सुधवै मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने आयुष की साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से आयुष साइकिल समेत हवा में उछल कर दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को दबोच लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आननफानन घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आयुष दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर है। प्रभारी निरीक्षक ऊंज बीके मौर्य ने कहा कि मृतक छात्र के परिजनों की तहरीर पर बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरी ओर छात्र की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed