{"_id":"5d6820b18ebc3e014e27e5e8","slug":"civic-animities-bhadohi-news-vns480836616","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारपेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कृतिका ज्योत्सना ने गुरुवार को 200 करोड़ की लागत से बन कर तैयार कारपेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुसार मार्ट में काम लगभग पूरा हो चुका है। फिनिशिंग में कुछ कमियां जरूर मिली हैं जिन्हें दूर करने को कहा गया है। मार्ट को शीघ्र हैंडओवर करा दिया जाएगा।
लगभग डेढ़ वर्ष से मार्ट बन कर तैयार है। देखा जाए तो अब यहां कारोबारी गतिविधियों शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) जिसे काम पूरा होने के बाद मार्ट हैंडओवर होना है ने काम बाकी है कह कर अब तक कब्जा नहीं लिया है। साथ ही कार्यदायी संस्था को 26 बिंदुओं पर काम संतोषजनक नहीं होने की बात भी कही थी। भारी भरकम खर्च के बाद भी गतिविधियां शुरू नहीं हो पाने को लेकर चिंतित प्रदेश शासन ने दो दिन पूर्व बीडा सीईओ को डीपीआर के अनुसार कार्य पूरा करा कर हैंडओवर कराने की जिम्मेदारी दी थी जिसके बाद आज बीडा सीईओ निरीक्षण करने पहुंची। सीईओ ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल और ऊपरी हिस्से में गईं। उद्योग विभाग के अधिकारी भी उनके साथ साथ थे। सीईओ ने निरीक्षण के बाद बताया कि सीईपीसी ने जो 26 बिंदुओं के अधूरा होने की बात कही है, उसमें से कई डीपीआर का हिस्सा नहीं है। कहा कि मुख्यत: काम तो पूरा हो गया है, लेकिन फिनिशिंग का काम बाकी है। उन्होंने यह तो नहीं बताया कि मार्ट कब तक हैंडओवर हो जाएगा, लेकिन इतना जरूर कहा कि कुछ दिन की बात है। इस मौके पर उप्र राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक अजय मिश्र, संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप के अलावा कार्यदायी संस्था के लोग मौजूद थे।
भदोही। मार्ट में गतिविधियां शुरू करने के लिए सीईपीसी को जिम्मेदारी मिली है। जबकि मार्ट में कारपेट एक्सपो के आयोजन के लिए आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) केंद्रीय कपड़ा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग कर चुकी है। हैंडओवर नहीं हो पाने के चलते ही यहां अक्टूबर 2019 का कारपेट एक्सपो नहीं हो सका। आज निरीक्षण की खास बात यह रही कि एकमा और सीईपीसी का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।