फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   civic animities

गति नहीं पकड़ा पा रहा ओवरब्रिज निर्माण

Sun, 11 Aug 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
civic animities
भदोही। नगर के अहमदगंज गजिया रेलवे फाटक ओवरब्रिज का निर्माण गति नहीं पकड़ पा रहा है। रेलवे फाटक मार्ग पूरी तरह से बंद कर रेलवे ने ओवर ब्रिज पर निर्माण तो शुरू कर दिया, लेकिन साढ़े तीन माह बाद भी तीन पिलर नहीं खड़े किए जा सके। चूंकि रास्ता बंद कर निर्माण हो रहा है इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। विशेष रूप से वे लोग अधिक परेशान हैं, जिनके घर रेलवे फाटक के आसपास हैं। लोगों ने रेलवे से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन

महीनों से ठप पड़े आरओबी में रेलवे ने अपने हिस्से का निर्माण गत 28 अप्रैल से शुरू किया था। निर्माण शुरू करने के लिए सबसे पहले रेलवे फाटक मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इससे लोगों को दिक्कत तो हुई लेकिन लोगों को लगा कि शीघ्र रेलवे अपना काम पूरा कर रास्ता खोल देगा। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। हाल यह है कि रास्ता बंद करने के साढ़े तीन महीने बाद भी रेलवे तीन पिलर तक नहीं खड़ा कर सका है। लोगों ने कहा कि रास्ता बंद करने के दो महीने बाद से वर्षा शुरू हुई। उस क्षेत्र के दुकानदारों का मानना है कि रेलवे को मालूम था कि बरसात का मौसम आने वाला है। ऐसे में काम बरसात पूर्व ही पूरा किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

काम लंबा खिंचने से न केवल कांवरियों को दूसरे रास्ते से आना जाना पड़ा है बल्कि रास्ता बंद होने से आए दिन यातायात अव्यवस्था हो रही है। दूर दूर से बस-ट्रक फाटक पर आकर खड़े हो जाते हैं जिन्हें सिंगल रोड पर वापस लौटना कठिन हो जाता है। इसके अलावा दुपहिया व चार पहिया वाहनों को भी आए दिन दुश्वारियों का सामना करते देखा जाता है। क्षेत्र के रमेश प्रजापति, शिव प्रसाद मोदनवाल, विनोद गुप्ता, किशन जायसवाल ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी दुकानदारों को हो रही है। इधर मुश्किल से कोई खरीदारी करने आता है। बावजूद इसके काम अपनी गति से हो रहा है और कोई जनप्रतिनिधि उनसे पूछने वाला नहीं है। लोगों ने कहा कि यदि इसी गति से काम होता रहा तो एक से डेढ़ साल में रेलवे का काम पूरा होगा। लोंगों ने अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए काम में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पिलर खड़ा करना आसान है, लेकिन उनका बेस तैयार करने में समय लगता है। बेस के लिए खोदाई में काफी समय लग गया। ऊपर से बरसात से भी दिक्कत हुई है। अब हम पिलर ढालने के करीब पहुंच चुके हैं। अब काम तेजी से होगा। अब हम अपना काम पूरा करने के बाद ही रुकेंगे। - जितेंद्र शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, उत्तर रेलवे लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed