फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   City supply stopped due to blast in panel box, restored after five hours

Bhadohi News: पैनल बॉक्स में ब्लास्ट से नगर की आपूर्ति बंद, पांच घंटे बाद बहाल

Thu, 10 Jul 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
City supply stopped due to blast in panel box, restored after five hours
गोपीगंज। गिराई विद्युत उपकेंद्र में देर रात दस बजे पैनल बॉक्स में ब्लास्ट होने से नगर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उमस भरी गर्मी में करीब 45 हजार की आबादी परेशान हो गई। लोग घंटों घर के बाहर टहलते नजर आए। देर रात लगभग पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल तो हो गई, लेकिन लगातार ट्रिपिंग के चलते लोग चैन की नींद नहीं सो पाए।
विज्ञापन

विद्युत निगम की लाख कवायद के बावजूद आपूर्ति सुचारु रुप से नहीं हो पा रही है। हर दस पांच मिनट के अंतराल पर आपूर्ति बंद व चालू होने से उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार की देर शाम अचानक पूरे नगर की आपूर्ति बंद हो गई। घंटों बाद पता चला कि ट्रॉली में ब्लाॅस्ट हो गया है और जिसे ठीक करने का काम चल रहा है। लगभग पांच घंटे बाद आपूर्ति किसी तरह बहाल तो हुआ, लेकिन बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते बारिश के मौसम के बावजूद उमस भरी गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकल गए। सुबह होते ही पेयजल आपूर्ति के दौरान विभाग की ओर से कटौती कर दी गई। घंटे भर बाद आपूर्ति चालू हुआ तो तार टूटने से फिर आपूर्ति बंद हो गई। बिजली की आवाजाही के खेल में घरों में लगे इन्वर्टर भी हाथ खड़ा कर दिए। एसडीओ धीरज मिश्रा ने बताया कि फाल्ट ठीक करा दिया गया है। ट्रिपिंग की समस्या ओवरलोड के कारण हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed