{"_id":"a669eab1ffadbe4b34d4c160623fff6e","slug":"citizens-against-land-mafia-opened-the-front-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफियाओं के खिलाफ नागरिकों ने खोला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफियाओं के खिलाफ नागरिकों ने खोला मोर्चा
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही नगर के कई लोगों ने सोमवार को कुछ लोगों पर सरकारी जमीनों की हेराफेरी, इसके पंजीकरण में राजस्व चोरी करने का आरोप लगाकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ऐसा करने वालों पर भूमाफिया होने का आरोप लगाया और जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एसडीएम भदोही ने भी तीन दिन पूर्व जारी एक ा आदेश में कुछ लोगों को भूमाफिया बताया है।
नेशनल हाकर्स फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भदोही के लोगों ने लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने बड़े पैमाने पर स्टांप व राजस्व की चोरी की है। सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि इससे प्रशासन को राजस्व का चूना लगा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में लालजी यादव, राजा सेठ, मुनीर अहमद, सीताराम यादव, मोना, महबूब, जाहिद, जमाल अहमद, जवाहर चौहान, आशाराम मुनीम, कैलाश मौर्य, फिरोज अहमद आदि शामिल रहे।