फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chowkidar son hanged in bhadohi everyone shocked police investigating many reason

Bhadohi News : चाैकीदार के बेटे ने लगाया फंदा, पेड़ पर लटकती लाश देख सभी हैरान; वजह खंगाल रही पुलिस

Sat, 25 Jan 2025 03:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 03:47 PM IST
सार

भदोही के भवानीपुर गांव में लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को नीचे उतरवाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Chowkidar son hanged in bhadohi everyone shocked police investigating many reason
शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली के घमहापुर, भवानीपुर गांव में गंगा के किनारे बबुल के पेड़ पर गांव निवासी चौकीदार के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह शौच को निकले लोगों की निगाह पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। 

विज्ञापन


घमहापुर, भवानीपुर गांव निवासी रामाश्रय यादव का पुत्र रोहित (28) शुक्रवार की देर शाम से ही घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह लोग शौच करने निकले थे।
विज्ञापन


इस बीच, गंगा के किनारे मौजूद एक बबुल के पेड़ पर उनकी निगाह पड़ी तो वे सन्न रह गए। पेड़ पर रोहित का शव लटक रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच, परिजनों को भी इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है मृतक दो भाइयों में बड़ा था। पिता गोपीगंज थाना में चौकीदारी करते हैं। मृतक को चार माह का पुत्र होना भी बताया गया। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। युवक क्यों फांसी के फंदे पर झूला और क्या वजह थी, इसे तफ्तीश की जा रही है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed