फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children won hearts with their songs and dances

Bhadohi News: गीत-नृत्य से बच्चों ने जीता दिल

Sat, 15 Nov 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Children won hearts with their songs and dances
भदोही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही व श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को बाल दिवस पर विहान आवासीय बालिका विद्यालय, फत्तूपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तरुणिमा पांडेय ने कहा कि आपको शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है। इसे बेकार न जाने दें। विद्यार्थियों ने गीत संगीत से लोगों का दिल जीता। मनमोहक अंदाज में योगा डांस, पंजाबी डांस, आदिवासी नृत्य देखकर अतिथियों ने ताली बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी भदोही मनोज शर्मा ने बोर्ड की ओर से संचालित विद्यालय में मिलने वाली व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी। बताया कि यहां की बच्चियों को निशुल्क आवासीय सुविधा के साथ-साथ यूनिफॉर्म, पुस्तकें व शिक्षण सामग्री दी जाती है। डिफेंस काउंसिल संदीप दूबे ने बच्चों से जुड़ी विभिन्न अधिनियम और कानूनी जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया, श्रम प्रवर्तन अधिकारी भदोही मनोज शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। विद्यालय की वार्डन सारिका श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत तिवारी ने किया। इस मौके पर श्रद्धा रैकवार, अर्चना मौर्या, आशा कला, रेखा, अफरोज, दीपक मौर्य, राजेश कुमार, रवि प्रकाश, शिव शंकर, प्रियंका गुप्ता, रेशमा भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed