{"_id":"67cde1eb9cf11c8d2d03beb7","slug":"children-will-get-new-books-on-the-first-day-in-council-schools-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-123331-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पहले दिन ही मिलेंगी नई किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पहले दिन ही मिलेंगी नई किताबें
विज्ञापन
इस साल परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को नई किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के अंदर ही सभी विद्यालयों पर किताबें पहुंच जाएंगी। अब तक 50 फीसदी से अधिक किताबें आ चुकी हैं। किताबों को संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजा जा चुका है।
जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमकि और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 67 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। करीब चार साल पूर्व काॅन्वेंट की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों का नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ जुलाई की जगह अप्रैल कर दिया गया, लेकिन किताबों की आपूर्ति पूर्ववत रही। इससे 2023 तक विद्यालयों में समय से किताबें नहीं पहुंच पाती थी और बच्चे पुरानी किताब से ही पढ़ाई करते थे। शैक्षिक सत्र में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए शासन ने 2024 की तरह इस साल भी जनवरी से ही किताबों की आपूर्ति शुरू कर दी है। कुल 13 लाख किताबों में अब तक सात लाख 61 हजार 991 बीआरसी ज्ञानपुर में आ चुकी है। किताबें औराई, डीघ, सुरियावां, भदोही, अभोली बीआरसी पर भेजी जा चुकी हैं। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि जिले में पढ़ने वाले करीब एक लाख 67 हजार छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र की शुरुआत में ही किताबें मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि अब तक 50 से 60 फीसदी किताबें आ चुकी है। 20 मार्च तक सभी किताबें आने की संभावना है। जैसे-जैसे किताबें आ रही है उसे संबंधित बीआरसी पर भेजा जा रहा है। एक अप्रैल से विद्यालयों में किताबें भेज दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंचेंगे 1200 रुपये
ज्ञानपुर। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निशुल्क किताबों के साथ ही स्कूल ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर भी दिए जाते हैं। किताबों को छोड़कर ड्रेस आदि के लिए 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेजी जाएगी। इसकी मदद से विद्यार्थियों के लिए स्कूल ड्रेस, बैग, स्वेटर, स्टेशनरी आदि की खरीदारी करनी होती है। इस बार अप्रैल में ही यह धनराशि भेजने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -: