फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children will be on leave till 18 January, teachers will have to go

Bhadohi News: 18 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी, शिक्षकों को जाना होगा

Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Children will be on leave till 18 January, teachers will have to go
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय, नर्सरी, कान्वेंट, सीबीएसई, आइसीएसई बोर्ड के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई। इस अवधि में विद्यालय खुले रहेंगे और शिक्षक मौजूद रहेंगे। वह विभागीय कामकाज को निपटाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 31 दिसंबर से मकर संक्रांति तक शीतकालीन छुट्टी चल रही है। दो दिन धूप निकलने के बाद एक बार फिर मौसम ने पलटी मार दी है। इससे मंगलवार को पूरे दिन धूप न निकलने और तेज हवाओं के कारण शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर शासन के निर्देश पर आठवीं तक के सभी बोर्ड के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया ठंड और शीतलहर को देखते हुए 18 जनवरी तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश संबंधित प्रधानाध्यापकों को दिया गया है। कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय में मौजूद रहकर विभागीय कार्य करेंगे। इस दौरान विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed