{"_id":"5fee0bd78ebc3e3d4310ab1d","slug":"chief-minister-was-mesmerized-seeing-the-workmanship-of-the-hand-bhadohi-news-vns5665714180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ की कारीगरी देख मंत्रमुग्ध हुए मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ की कारीगरी देख मंत्रमुग्ध हुए मुख्यमंत्री
विज्ञापन
भदोही। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में दूसरी बार भदोही आए योगी आदित्यनाथ भदोही के कालीनों की सुंदरता, कलात्मकता देख कर मंत्रमुग्ध हो गए। हेलीपैड से चल कर फीता काट कर मार्ट का शुभारंभ करने के बाद सबसे पहले वह मार्ट में लगे कालीन निर्यातकों के स्टालों पर गए और भदोही के उत्कृष्ट कालीनों से रूबरू हुए। बुनकरों की कारीगरी का नायाब नमूने देख वे भावविह्वल हो गए, जो बाद में मंच से उनके संबोधन में सुनने को भी मिला। भाजपा नेता और कालीन निर्यातक फहद अंसारी ने जब मुख्यमंत्री को उनके चित्र वाला कालीन भेंट किया तो कुछ मिनट के लिए वे अपना चित्र ही निहारते रह गए।
मुख्यमंत्री के लिए भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी), आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चर्स एसोसिएशन (एकमा), ग्लोबल ओवरसीज समेत भदोही कारपेट, मारिया रग इंटरनेशनल आदि ने अपने आकर्षक कालीनों से सुसज्जित स्टाल लगाए थे। मुख्यमंत्री बारी बारी से सभी स्टालों पर गए और वहां मौजूद लोगों से मुख्तसर बातचीत भी की। इस दौरान अलग अलग किस्मों, रंगमेजी के कालीन देख कर वे भदोही के बुनकरों, डिजाइनरों की प्रशंसा किए बगैर नहीं रह सके। उन्होंने लोगों को यकीन दिलाया कि वे अपनी कला को देश और प्रदेश के लिए उकेरने का काम करें। सरकार कदम कदम पर उनके साथ है।
एकमा की ओर से वहां मौजूद अध्यक्ष ओएन मिश्र, मानद सचिव असलम महबूब, पूर्व अध्यक्ष रवि पाटोदिया आदि ने पहले उन्हें गुलाब भेंट किया, कालीन नगरी और उद्योग से संबंधित पत्रक सौंपा, एक कालीन भेंट की। इसी प्रकार ग्लोबल ओवरसीज की ओर से मौजूद प्रह्लाद दास गुप्ता, संजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता, भदोही कारपेट्स की ओर से पंकज बरनवाल, मारिया रग की ओर से जाबिर बाबू अंसारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने मंच पर स्मृति चिह्न भेंट किया।