फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chhoti Diwali today, donate lamp to Yamraj facing south

Bhadohi News: छोटी दिवाली आज, दक्षिण मुंह करके यमराज को करें दीपदान

Sun, 19 Oct 2025 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chhoti Diwali today, donate lamp to Yamraj facing south
ज्ञानपुर। नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली रविवार को है। इस दिन यम को दीपदान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यम को प्रसन्न करने के लिए घर की महिलाएं शाम को स्नान ध्यान कर घर के मुख्यद्वार पर दीपदान करती हैं। वहीं व्यापारी प्रतिष्ठानों के बाहर दीप जलाते हैं। यह दीप सरसों के तेल का होता है, जो एक से डेढ़ घंटे तक मिट्टी के दीये में जगमग तरीके से जलता है। सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि छोटी दिवाली रविवार को मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इसे सौंदर्य प्राप्ति और आयु प्राप्ति का दिन माना जाता है। घर की बड़ी बुजुर्ग महिलाएं शाम को स्नान कर दक्षिण मुख करके सरसों के तेल का दीपक जलाती हैं। यह दीपक घर के मुख्य चौखट पर जलाया जाता है। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है। इसीलिए छोटी दिवाली पर यम को दीये जलाने का प्रावधान है। बताया कि छोटी दिवाली के दिन भगवान श्रीकृष्ण की उपासना भी की जाती है। क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर नाम के राक्षस का वध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed