फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chehallum Bhadohi

चेहल्लुम भदोही

Sat, 17 Sep 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Chehallum Bhadohi
प्रतिमाओं का रंग रोगन करते बंगाल के मूर्तिकार किशन पाल - फोटो : BHADOHI
भदोही। कर्बला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला चेहल्लुम शनिवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। भदोही शहर के दर्जनों छोटे-बड़े ताजिये दोपहर तकिया कल्लन शाह पर जमा हुए। कई ताजिये आकर्षण का केंद्र बने रहे। यहां से जुलूस कटरा बाजार गोला मंडी कर्बला ले जाकर बारी-बारी से दफन हुए। सुरक्षा के लिए रास्ते में पुलिस लगी रही। मोहर्रम की यौमे आशूरा के चालीसवें दिन चेहल्लुम मनाया जाता है। विभिन्न मोहल्लों में अकीदतमंद मुसलमान आकर्षक ताजिये बनाकर तकिया कल्लन शाह पर जमा हुए। दोपहर 3 बजे ताजियों को रवाना कर दिया गया। चेहल्लुम पर जुलूस का रास्ता अलग रहता है। जुलूस में शामिल लोगों ने नारा-ए-तकबीर, अल्ला हो अकबर, या हसन-या हुसैन के बुलंद नारों के साथ अजिमुल्लाह चौराहे होते हुए मेनरोड से गोला मंडी पहुंचकर ताजियों को दफन किया। जुलूस में डीजे भी था। कई ताजियों के साथ ढोल और नगाड़े साथ थे। लोगों ने बताया कि सायं 5 बजे से ताजियों को ठंडा करने का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जुलूस के साथ-साथ पुलिस लगी रही। नगर पालिका ने जुलूस के रास्तों और मुस्लिम बहुल मोहल्लों में साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम कराए गए थे। इसी तरह ज्ञानपुर, गोपीगंज, घोसिया, औराई, सुरियावां, मोढ़ और चौरी क्षेत्र में अकीदत के साथ चेहल्लुम मनाया गया। खमरिया में ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में या हुसैन की सदाएं रास्ते भर गूंजती रहीं। देर शाम काशीचक के कर्बला में सभी ताजियों को सुपुर्दे खाक किया गया। शनिवार को लगभग तीन बजे विभिन्न मुहल्लों के इमाम चौक से आधा दर्जन ताजिये जुलूस के साथ निकाले गए । सब्जी मंडी से अकबरपुर का ताजिया सबसे पहले उठाया गया ,इसके बाद नैपुरा , दक्खिन मुहल्ला से कुल आधा दर्जन ताजिये निकाले गए। जुलूस में औराई थाने की पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रहे। इसके पूर्व सब्जी मंडी में कल्लू खान व नियामत खान के अखाड़ों के बीच कला कौशल का प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर ताजियादार मैनुद्दीन, इसरार अंसारी, महमूद हाजी, सरफुद्दीन अंसारी के अलावा चेयरमैन नंदलाल मौर्या, आसिफ खान, रिजवान अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed