फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Challan of 24 private buses violating traffic rules

यातायात नियम का उल्लंघन कर रहे 24 निजी बसों का चालान

Sat, 09 Jan 2021 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Challan of 24 private buses violating traffic rules
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार को निजी और रोडवेज बस चालकों में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सुबह 11 बजे आरटीओ, एआरएम प्रयागराज की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी। आरटीओ एसके मौर्य ने ओवरलोड 24 निजी बसों का पीछा कर चालान काटते हुए चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया तो एआरएम आरके सिंह ने जीरो रोड, सिविल लाइंड डिपो से वाराणसी की ओर रफ्तार भर रही रोडवेज बस परिचालकों की छानबीन की। अधिकारियों ने बताया कि फोरलेन से सिक्सलेन में तब्दील हुए राजमार्ग पर यातायात नियमों को सुचारु बनाने के लिए उक्त अभियान 16 जनवरी तक शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन अंडरपास ब्रिज कौलापुर, ओवरब्रिज गोपीगंज के पश्चिमी छोर जांच की गई। टीम को देखकर प्रयागराज की ओर से आने वाले बस एक किलोमीटर दूर रुककर बिचौलियों से संपर्क साधा, लेकिन अधिकारी उनकी मंशा को भांप कर दो से ढाई किलोमीटर तक बसों का पीछा कर जांच-पड़ताल की। चालानयुक्त अधिकतर बसों का परमिट न होने और वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के गाइड लाइन का पालन न करने, क्षमता से अधिक सवारियों को लादने, किराया अधिक लेने के मामलों में चालान काटकर चार लाख रुपये बतौर जुर्माना भरने का सख्त निर्देश दिया। एआरएम ने रोडवेज की छोटी-बड़ी 15 बसों में टिकट सीटिंग चार्ट, लगेज दर, टिकट रसीद और धनराशि का क्रमवार निरीक्षण किया। हिदायत दी कि आगामी दिनों में प्रयागराज स्थित संगम तट पर लगने वाले कल्पवास मेला शुरू होगा और चालक-परिचालक बसों को निर्धारित स्टैंड पर ठहराव लेकर ही आगे बढ़ेंगे। एनएचएआई की ओर से निर्मित बस स्टैंड के आसपास यात्रियों को बैठाकर गंतव्य को रवाना किया जाएगा। स्वीकार किया कि वाराणसी-प्रयागराज मध्य में अवैध ढंग से चलने वाले ढाबा, रेस्तरा के आस-पास बिना अनुमति बस रोकने का कोई निर्देश नहीं है। महिला यात्रियों के कहने पर दो से पांच मिनट तक वहीं रुका जा सकता है, जहां शौचालय की व्यवस्था होगी। विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन न करने वालों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed