फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Central and state government lashed

केंद्र और प्रदेश सरकार पर बरसे किसान

Thu, 28 Jan 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jan 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
Central and state government lashed
संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रदेव पाल ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 27 डालर प्रति बैरल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के मनमाने रवैये से पुराने दर पर ही जनता को तेल मिल रहा है।
विज्ञापन


 आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारपोरेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। कहा कि वर्तमान स्थिति में डीजल की कीमत 18 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 35 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


 जिला मंत्री जगन्नाथ मौर्य ने कहा कि तेल की कीमत घटने के बाद भी रेल किराया ट्रांसपोर्ट का किराया कम नहीं हो रहा है। वक्ताओं ने मांग की कि रसोईं गैस और राशन की सब्सिडी सीधे जनता को दी जाए। गरीब जनता बैंकिग व्यवस्था के झमेले में नहीं पडना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग की गई कि प्रत्येक परिवार को 35 किलो अनाज दो रुपये प्रति किलो की दर से मिले। संगठन के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। धरने में कैलाशनाथ बिंद, परदेशी राम, सूर्यबली बिंद, मुरलीधर पाल, चंद्रेश त्रिपाठी, राजमणि बिंद, अमृतलाल, बेचू बिंद, भान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed