{"_id":"5f7614f58ebc3e74f325c88b","slug":"cement-company-area-sales-manager-commits-suicide-bhadohi-news-vns550476865","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर ने आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर ने आत्महत्या की
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरियांव में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक एक प्रमुख ब्रांड के सीमेंट कंपनी का भदोही जिले का एरिया सेल्स मैनेजर बताया जा रहा है जिसकी शिनाख्त आयुष कुमार शाही (34) के रूप में की गई है जो मूलत: पडरौना कुशीनगर का निवासी है तथा भदोही में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
सायं आत्महत्या की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय मौके पर पहुंच गए। जिस घर में उक्त व्यक्ति रहता था उसके बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव छत से लटकती मिली। चूंकि घर में उसका परिवार नहीं रहता था इसलिए पुलिस ने अपने देखरेख में शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रारंभिक छानबीन शुरू कर दी।
बकौल पुलिस सुसाइड नोट में पत्नी जो पडरौना में रहती है उससे अनबन की बात सामने आ रही है। पुलिस को पता चला है कि उसके साथ उक्त मकान में एक और युवक भी रहता था जो फिलहाल पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस ने आयुष का फोन कब्जे में ले लिया है। बताया कि अंतिम बार 5.30 बजे उसकी मोबाइल से किसी से बात हुई थी। कोतवाल ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया था जो घटनाक्रम पर गौर कर करते हुए छानबीन में जुट गई थी।