फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CCU will be built at a cost of Rs 18 crore, serious patients will be treated

Bhadohi News: 18 करोड़ की लागत से बनेगा सीसीयू, गंभीर मरीजों का होगा इलाज

Sun, 23 Jun 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
CCU will be built at a cost of Rs 18 crore, serious patients will be treated
ज्ञानपुर। मुख्यालय स्थित 100 बेड हॉस्पिटल में शनिवार 18 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का भूमि पूजन किया गया। सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और सीएमओ डॉ. एसके चक, सीएमएस डॉ. सुनील पासवान ने संयुक्त रूप से सीसीयू का भूमि पूजन किया। सीसीयू निर्माण की अंतिम समय सीमा 25 दिसंबर 2025 तय की गई है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सीसीयू के बनने के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें जिले में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। कहा कि जनता से किया हर वादा पूरा करेंगे। अस्पताल का पूरा स्वरूप बदलेगा। बताया कि जिले में मेडिकल कॉलेज को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अधूरे पड़े कई प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि 18 करोड़ 40 लाख से 98 हजार रुपये की लागत से सीसीयू बनेगा। इस मौके पर सीएमएस डॉ. सुनील पासवान, डॉ. राजेंद्र कुमार, संजय तिवारी, विक्रांत यादव, विनय भारती, जावेद अख्तर, सुनील बिंद, ओपी यादव, कृष्णा यादव आदि रहे।
विज्ञापन


----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:

पीपीपी मॉडल के तहत होगा संचालन

18 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सीसीयू पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत बनेगा। अस्पताल परिसर में 3000 वर्ग मीटर जमीन पर इसका निर्माण होगा। 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट जिले का पहला सीसीयू होगा। जहां एक ही छत के नीचे गंभीर मरीजों संपूर्ण उपचार मिलेगा।

इनसेट:
सीसीयू में यह होंगी सुविधाएं

सीसीयू तीन मंजिला का होगा। ग्राउंड फ्लोर पर मैटरनिटी वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, रेड, येलो जोन, वेटिंग ऐरिया, अल्ट्रासांउड रूम होगा। इसी तरह पहले मंजिल पर डायलिसिस एरिया, आईसोलेशन वार्ड होगा। दूसरे तल पर एचडीयू, आइसीयू, ओटी, प्रीओपी, प्रोस्ट ओपी आदि की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed