फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CC road will be constructed in MCH with 22 lakh rupees

Bhadohi News: एमसीएच में 22 लाख से बनेगा सीसी रोड

Sun, 07 Jul 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
CC road will be constructed in MCH with 22 lakh rupees
ज्ञानपुर। महराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 22 लाख से सीसी रोड बनाया जाएगा। मुख्य गेट से इमरजेंसी तक इसका निर्माण होगा। रेलवे की तर्ज पर रोड के दोनों तरफ ग्रीन रंग का टीन शेड लगाया जाएगा। जिससे बिना भीगे मरीज, इमरजेंसी, ओपीडी तक पहुंच कर समुचित उपचार करा सकें। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

हर साल होने वाली बारिश में पानी मुख्यगेट, इमरजेंसी के पास पानी लग जाता है। इससे अस्पताल आने वाले मरीज, तीमारदारों को परेशानी होती है। इमरजेंसी के सामने कई दिनों तक पानी एकत्रित होने से संक्रमित बीमारी फैलने का डर रहता है। कुछ महीने पूर्व इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं मिली और जल जमाव की समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन

दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाला जिला चिकित्सालय में रोजाना सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। औसतन एक हजार की ओपीडी रोजाना होती है। इसके अलावा 45 से 50 इमरजेंसी में देखे जाते हैं। चिकित्सालय में हर दिन ढाई से तीन हजार लोगों का आवागमन होता है। लेकिन अधिकांश बाइक सवार गेट पार करते समय लड़खड़ा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं को देखते हुए सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने सीसी रोड बनाने के लिए 22 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के मुख्य गेट से इमरजेंसी और टीवी अस्पताल के सामने से ओपीडी भवन तक सीसी रोड जाएगा। इसके अलावा रोड पर रेलवे की तर्ज पर ग्रीन रंग का टीनशेड लगाया जाएगा। जिससे बारिश के दिनों में मरीज बिना भीगे ओपीडी, इमरजेंसी तक पहुंच कर उपचार करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed