फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Caught running away with a bike

स्टेशन पर उचक्का धराया

Thu, 19 Dec 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Caught running away with a bike
भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन परिसर से बुधवार को रेलवे पुलिस ने बाइक चुराकर भाग रहे एक उचक्के को धर दबोचा। संयोग से बाइक स्वामी ने उचक्के को बाइक पर सवार होते देख लिया और शोर मचाने लगा। इस पर वहां मौजूद यात्रियों और पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जाता है कि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। रेलशवे पुलिस ने मामला दर्ज कर उचक्के का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ बाजार के अमरेश यादव बुधवार की देर शाम लखनऊ से भदोही आ रहे अपने भाई को लेने आए थे। वे अपनी पल्सर बाइक स्टेशन के मुख्य द्वार के पास खड़ी कर प्लेटफार्म की ओर बढ़ गए। इस बीच वहां पहले से मौजूद दो उचक्कों ने बाइक का लाक तोड़ा और जब तक वे उसे लेकर भाग पातेबाइक सवामी की नजर उन पर पड़ गई और शोर मचाने लगा। इस पर वहां कुछ लोगों ने दौड़ाकर एक उचक्के को धर दबोचा जबकि दूसरा भागने में सफलरहा। गिरफ्तार उचक्का सुरियावां थाना क्षेत्र के बैजपुर निवासी अर्पित गिरी बताया गया है। जीआरपी चौकी प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर बाइक चोर है। उससे पूछताछ की जा रही है। कहा कि संभव है कुछ और बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed