फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cash and goods stolen after breaking into a grocery store.

Bhadohi News: किराने की दुकान में सेंध लगाकर नकदी व सामान चोरी

Wed, 23 Sep 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen after breaking into a grocery store.
सदलूबीर बाजार में किराना की दुकान में सेंध लगाकर हुई चोरी। संवाद
दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के सदलूबीर बाजार में सोमवार की रात चोर किराना की दुकान में सेंध लगाकर 95 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये मूल्य के सामान उठा ले गए। मंगलवार की सुबह दुकानदार जब दुकान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

हरिकरनपुर (सदलूबीर) निवासी अनिल कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि सदलूबीर बाजार में उनकी किराना स्टोर की दुकान है। सोमवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोर दुकान के पिछले हिस्से में दीवार से ईंट निकालकर अंदर घुस गए। दुकान में घुसने के बाद चोरों ने गल्ला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 95 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा दुकान में रखी दाल, रिफाइंड तेल, सोडा और अन्य किराना के सामान भी चोर उठा ले गए। मंगलवार की सुबह दुकान पहुंचे तो पीछे की दीवार से ईंटें निकली हुई थीं। दुकान के अंदर गल्ला भी टूटा मिला। सामान की जांच करने पर नकद रुपये और किराना के सामान गायब मिले। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उधर, बाजार निवासी ग्राम प्रधान बृजलाल प्रजापति, राजेश शर्मा और विवेक पांडे सहित अन्य लोगों ने घटना पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed