फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case of teacher appointment reached DM

डीएम तक पहुंचा शिक्षक नियुक्ति का मामला

Thu, 25 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case of teacher appointment reached DM
ज्ञानपुर। नगर पंचायत खमरिया के अकबरपुर निवासी मुहम्मद साकिब खां ने बुधवार को डीएम आर्यका अखौरी को शिकायती पत्र देकर मानक के विपरित शिक्षक नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान मुहम्मद साकिब ने आरोप लगाया है कि नगर स्थित एक मदरसा प्रबंध कमेटी की ओर से तकतानिया और फौकानिया के सहायक शिक्षक पद पर आवेदन मांगा गया था। इसमें दिव्यांग समेत कई योग्य अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन आवेदकों के साथ छलकपट कर कमेटी के पदाधिकारियों ने मनमानी तरीके से अपने चहेतों को ही शिक्षक पदों पर नियुक्त कर दिया। बताया कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने पर जांच की गई लेकिन कमेटी के पक्ष में रिपोर्ट लगने पर न तो शिक्षक नियुक्ति पर रोक लग सकी और न छलकपट करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस सका। मुहम्मद साकिब खां ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग में तैनात अधिकारियों की मिलीभगत से इस तरह की हेराफेरी पर रोक लग पाना असंभव दिख रहा है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed