फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case of suicide of mother and daughter: Had a loan of Rs 3 lakhs, was troubled by the burden

Bhadohi News: मां-बेटी की खुदकुशी का मामलाः 3 लाख का था कर्ज, तगादे से हो चुकी थी परेशान

Mon, 01 Jul 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Case of suicide of mother and daughter: Had a loan of Rs 3 lakhs, was troubled by the burden
सीतामढ़ी। कीटनाशक पदार्थ का सेवन करके जान देने वाली मां बेटी की मौत से अरई गांव में मातम का माहौल है। आसपास के लोगों की मानें तो परिवार दो से तीन लाख रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। मृतक सुमन तगादे से परेशान हो चुकी थी। आर्थिक तंगी से परिवार में आए दिन लड़ाई झगड़ा और कलह होता रहता था। मृतका की सास महराजी देवी ने बताया कि उनकी शादी गोपीगंज थाना क्षेत्र के गुदरीपुर गांव में हुई है। यहां मायके में अपने पिता की संपत्ति मिली है इसलिए वे अब यहीं रहने लगी। यहां पर लगभग आठ बीघा जमीन और पक्का मकान नेवासा में पिता की ओर से मिला है। महराजी ने बताया कि चार बेटों में छोटे बेटे का निधन हो चुका है, जबकि अनिल तिवारी, सुनील तिवारी और सुशील तिवारी का परिवार एक ही घर में उनके साथ रहता है। आय का कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन

---------------

मृतका ने भाई ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने बताया कि मृतका सुमन के परिवार पर दो से तीन लाख रुपये का कर्ज हो गया था। बताया जा रहा है कि आय का कोई साधन न होने और लगातार कर्ज के तगादा के कारण परिवार मानसिक रूप से परेशान था। मृतका के दो बेटे थे, लेकिन कोई काम न मिलने के कारण वे भी परेशान रहते थे। घर पर कर्जदारों के आने के कारण अक्सर विवाद की स्थिति भी बनती थी। हालांकि मृतका के भाई डिघिया मेजा, प्रयागराज निवासी शारदा प्रसाद पांडेय ने मृतका की सास पर हत्या का आरोप लगाया और कोईरौना थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कोइरौना मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के भाई ने जमीन विवाद में सास सहित परिजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


....मैं मर जाऊं तो क्या कर्ज वापस हो जाएगा?
मृतका की सास महराजी देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बता रही हैं कि सुमन ने समूह आदि से काफी कर्ज ले रखा था। जिससे उसका परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। समूह और वीसी के लोग प्रतिदिन तगादा करने घर आते थे। कर्ज वापिस करने के लिए तरह-तरह के दबाव बनाते थे। कई बार कर्ज मांगने वालों से बहू को यह कहते हुए सुना था कि मैं मर जाऊं तो क्या कर्ज माफ हो जाएगा। इस पर समूह के लोग बोलते थे कि पूरा रुपया वापिस मिल जाएगा। वह काफी दबाव में थी। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

--------------------------

कई छोटे-छोटे समूहों से ले रखा था कर्ज

परिजनों ने बताया कि मृतका ने कई समूहों से छोटे-छोटे कर्ज ले रखे थे। हर दिन वे उसके घर पर कर्ज मांगने आते थे। जिससे वह दबाव में थी। माना जा रहा है कि इसी दबाव के कारण कोई रास्ता न सुझने पर उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि मृतका के भाई के हत्या के तहरीर के बाद इस मामले में एक नया एंगल भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed