फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against SP MLA Zahid Beg and his wife

Bhadohi News: सपा विधायक जाहिद बेग और पत्नी पर मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Sep 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against SP MLA Zahid Beg and his wife
ज्ञानपुर। भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दोनों पर शुक्रवार की देर रात बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन पीसी उपाध्याय की संस्तुति पर श्रम विभाग ने केस दर्ज कराया। मुकदमे में नाबालिग नौकरानी से मारपीट का भी जिक्र है।
विज्ञापन

भदाेही नगर के मालिकाना मुहल्ले में विधायक जाहिद बेग के आवास में रविवार की रात में 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन विभाग की टीम ने जांच किया।
विज्ञापन

उसी दौरान सर्रोईं गांव की एक किशोरी को बरामद किया। मेडिकल और बयान दर्ज करने के बाद नाबालिग नौकरानी को प्रयागराज स्थित बाल संरक्षण गृह भेजा गया। शुक्रवार को उक्त मामले में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन पीसी उपाध्याय ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को विधिक कार्रवाई की संस्तुति की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने देर रात भदोही कोतवाली में विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ बाल श्रम, बंधुआ श्रम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed