फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against four farmers for burning stubble

पराली जलाने पर चार किसानों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four farmers for burning stubble
ज्ञानपुर। प्रतिबंध के बाद भी पराली जलाने पर बुधवार को भदोही विकास खंड के चार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कृषि विभाग की तहरीर पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। इससे किसानों में खलबली मच गई। एक दिन पहले तहसीलदार ने एक किसान पर ढाई हजार का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी में किसान खेतों में ही पराली को जला देते हैं। इससे दिल्ली समेत अन्य शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। पर्यावरण को होने वाले नुकसान और मृदा क्षरण को देखते हुए एनजीटी और शासन की ओर से पराली जलाने पर रोक लगा दी गई। जिसके जलाने पर किसानों पर जुर्माना संग विधिक कार्रवाई तय की गई। दो माह पहले ही प्रशासन ने पराली जलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन कुछ किसान रोक के बाद भी पराली जला रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के जगापुर गांव में किसान ओम प्रकाश के खिलाफ अभी ढाई हजार अर्थदंड का मामला थमा नहीं था कि भदोही के चार किसानों पर मुकदमा दर्ज हो गया। भदोही के याकूबपुर गांव में पराली जलाने वाले किसान ओम प्रकाश पुत्र हरिशंकर, दयाशंकर पुत्र रामअकबाल, जटाशंकर पुत्र राम अकबाल और शिवशंकर पुत्र राम अकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उप निदेेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी के जीवांश खत्म हो जाते हैं। साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। किसान भाई पराली जलाने के बजाए अवशेष की जुताई कर 15 किलो प्रति हेक्टेयर यूरिया डाल दें। जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ ही पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed