फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against former MLA Vijay Mishra's nephew Manish for spending 9.75 crores more than his income

Bhadohi News: पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे मनीष पर आय से 9.75 करोड़ अधिक खर्च करने का केस दर्ज

Sat, 24 May 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against former MLA Vijay Mishra's nephew Manish for spending 9.75 crores more than his income
- सीओ अशोक कुमार वर्मा की शिकायत पर विजिलेंस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे डीघ ब्लाॅक प्रमुख मनीष मिश्रा पर विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। जांच में पता चला कि मनीष ने भदोही के डीघ विकास खंड का ब्लॉक प्रमुख रहते हुए अपनी आय की तुलना में कुल 9,75,82,848 रुपये अधिक खर्च किया है। मई वर्ष 2023 से जांच चल रही थी। सीओ अशोक कुमार वर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मनीष इस समय भी डीघ के ब्लाॅक प्रमुख हैं, इस समय बरेली जेल में बंद हैं। उनकी नामौजूदगी में तीन सदस्यीय टीम काम काज देखती है।
हंडिया के ग्राम सराय सिविल (खपटिहा) के रहने वाले मनीष मिश्रा वर्ष 2021 में भदाेही के डीघ से ब्लॉक प्रमुख हैं। आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान इनके पास आय से अधिक संपत्ति है। इसकी जांच पहले वाराणसी विजिलेंस के पास थी। 19 मई 2023 से इसकी ओपन जांच शुरू हुई। 28 जनवरी 2025 को शासन को जांच रिपोर्ट सौंपी गई। इसमें पाया गया कि अपने कार्यकाल के दौरान मनीष ने अपनी आय के सभी वैध स्रोतों से कुल 33,74,778 रुपये अर्जित की। लेकिन, इस अवधि में उन्होंने भरण-पोषण पर कुल 10,09,57,626 रुपये खर्च किया है। ऐसे में अपनी आय की तुलना में कुल 9,75,82,848 रुपये अधिक खर्च किया है। इसे लेकर मनीष मिश्रा से जवाब भी मांगा गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। बहरहाल, शासन के आदेश पर सीओ अशोक कुमार वर्मा की शिकायत पर विजिलेंस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भदोही के अलावा अन्य जनपदों में भी संपत्ति

विजिलेंस के एक अफसर ने बताया कि जांच में पता चला है कि मनीष की भदोही में कई संपत्तियां हैं। इसके अलावा अन्य जनपदों में भी संपत्ति के बारे में पता चला है। मामले की विवेचना पूरी होने के बाद मनीष मिश्रा से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article