फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet fair: Exporters were excited by the arrival of buyers

कालीन मेला : खरीदारों के आने से उत्साहित दिखे निर्यातक

Thu, 17 Oct 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Carpet fair: Exporters were excited by the arrival of buyers
भदोही। 47वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के दूसरे दिन बुधवार को एक्स्पो मार्ट में श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर समेत भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय की आर्थिक सलाहकार रेनुलता नारायण पहुंचीं। उन्होंने मेले का निरीक्षण किया और विदेशी मेहमानों के साथ-साथ निर्यातकों से बातचीत कर मेले की जानकारी ली। मेले के दूसरे दिन 231 विदेशी खरीदारों के प्रतिनिधि और 79 विदेशी मेहमान शामिल हुए। मेले में आने वाले गंभीर खरीदारों ने कई सैंपलिंग ली और निर्यातकों के प्रोडक्ट को भी सराहा।
विज्ञापन

भदोही के कारपेट एक्स्पो मार्ट में जिले का तीसरा अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के पहले उद्घाटन सेरेमनी होने के कारण फुटफाॅल कम रहा, लेकिन दूसरे दिन अच्छी संख्या में विदेशी खरीदार और उनके प्रतिनिधि पहुंचे। खरीदारों ने सस्ते और टिकाऊ कालीन पसंद किए। इसके अलावा यूनिक और कुछ अलग हटकर बनी कालीनों को भी देखा।
विज्ञापन

मेले में सीरियस खरीदारों के आने से मेले में निर्यातकों के चेहरे के खिले हैं। बुधवार को आस्ट्रेलिया, जर्मनी, बेल्जियम, ब्राजील, बुल्गारिया, कनाडा, इजिप्ट, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कज़ाकिस्तान, स्विट्जर्लैंड, ताइवान, टर्की, यूएसए जैसे देशों के खरीदार और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारों ने स्टॉलों पर जाकर कालीनों की बारीकियां देखी और देश और लोगों की डिमांड के अनुसार ऑर्डर भी दिए। कालीन मेले में व्यवसाय का अनुमानित का आंकड़ा कालीन निर्यातक संवर्धन परिषद (सीईपीसी) आखिर दिन निर्यातकों से मिले फीडबैक के आधार पर देती है। बुधवार को दूसरे दिन भी पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त कालीन मेले में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कालीन उद्योग की बेहतरी के लिए वे सरकार से मांग करेंगे।

कालीन उद्योग के विकास से बड़े स्तर पर रोजगार का सृजन
भदोही। अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में पहुंचीं भारत सरकार की वाणिज्य मंत्रालय की आर्थिक सलाहकार रेनुलता नारायणन ने कहा कि कालीन मेले से उद्योग को एक नई उड़ान मिलेगी। इसके साथ ही बड़े स्तर पर रोजगार का सृजन भी होगा। वहीं श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर कहा कि कालीन उद्योग बड़े स्तर पर रोजगार सृजन करने वाला उद्योग है। इस उद्योग के विकास को लेकर कार्य हो तो बड़े वर्ग को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर उद्योग और उससे जुड़े श्रमिकों के हितों की रक्षा करेगी। सीईपीसी अध्यक्ष कुलदीप राज वट्टल ने बताया कि अब तक जिस तरह से निर्यातकों और खरीदारों की प्रतिक्रिया रही है। उससे फेयर काफी सफल होने की संभावना है। इस दौरान सीईपीसी सदस्य अनिल कुमार सिंह, सूर्यमणि तिवारी, वासिफ अंसारी, असलम महबूब, इम्तियाज अहमद, रोहित गुप्ता, पियूष बरनवाल, हुसैन जफ़र हुसैनी, संजय गुप्ता, रवि पटोदिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed