फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet Expo: 200 foreign buyers came in three days

कारपेट एक्सपोः तीन दिन में 200 विदेशी खरीदार आए

Tue, 18 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Carpet Expo: 200 foreign buyers came in three days
भदोही। नगर के कारपेट एक्सपो मार्ट में इंडिया कारपेट एक्सपो के तीसरे दिन ही सफलता की मुहर लग गई। आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के पदाधिकारियों ने यह दावा करते हुए सोमवार को बताया कि निर्यातकों के फीडबैक के आधार पर एक्सपो के चार दिनों में 450 से 500 करोड़ के व्यवसाय का सृजन होगा। सोमवार को मार्ट में प्रेस वार्ता में परिषद के चेयरमैन उमर हमीद ने बताया कि तीन दिन में 200 विदेशी खरीदारों और 198 आयातक प्रतिनिधियों ने मेला क्षेत्र का दौरा किया। इससे सकारात्मक संकेत मिले हैं। सीईपीसी अध्यक्ष ने कहा कि हम भदोही के एक्जिबिटर्स (कालीन प्रदर्शक) के विशेष रूप से आभारी हैं। उनके बिना इस एक्सपो की कल्पना नहीं की जा सकती थी। कहा कि प्रारंभ में भले ही कुछ लोग इसे हल्के में लेकर चल रहे थे। लेकिन, आज वे लोग ही अब इसकी प्रशंसा कर रहे हैं। यह केवल मेरे लिए ही नहीं, हमारी प्रशासनिक समिति की पूरी टीम के लिए सराहना है। चेयरमैन ने कहा कि भदोही आगे से और बेहतर की उम्मीद कर सकता है। सीईपीसी इसमें सकारात्मक रूप से साथ रहेगी। चेयरमैन ने कहा कि डोमोटेक्स जर्मनी एक्जिबिशन की दुनिया में एक बड़ा नाम है। भदोही कारपेट एक्सपो की सफलता के बाद हम इस स्थिति में पहुंच गए हैं कि डोमोटेक्स चाइना की तर्ज पर डोमोटेक्स इंडिया के आयोजन के लिए डोमोटेक्स आयोजकों से हाथ मिलाएं। कहा कि विपरीत परिस्थितियों मे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है। डोमोटेक्स इंडिया होने से देश के हस्तशिल्प निर्माताओं और निर्यातकों का भला होगा। चेयरमैन ने सफल फेयर आयोजन के लिए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, जिलाधिकारी भदोही गौरांग राठी, एसपी डॉ. अनिल कुमार, बीडा सीईओ संदीप कुमार समेत जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने एएसपी राजेश भारती का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed