फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet entrepreneurs to gather today for IICT's silver jubilee celebrations

Bhadohi News: आईआईसीटी के रजत जयंती समारोह में आज जुटेंगे कालीन उद्यमी

Sat, 15 Nov 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Carpet entrepreneurs to gather today for IICT's silver jubilee celebrations
भदोही। नगर स्थित केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से स्थापित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) की स्थापना का सिल्वर जुबली समारोह में शनिवार को सांस्कृतिक संध्या विहंगम-2025 का आयोजन होगा। इसमें कालीन निर्यातकों के साथ-साथ प्रशासनिक अफसर भी जुटेंगे। निदेशक डाॅ. राजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि वर्ष 2000 में आईआईसीटी का संचालन शुरू हुआ था। इसके बाद ही यहां चार वर्षीय बीटेक कोर्स की शुरुआत हुई थी। टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में यह संस्थान अपने आप में एशिया में अनूठा है। बताया कि यहां हर वर्ष बीटेक प्रथम वर्ष में 60 छात्रों को प्रवेश मिलता है। मौजूदा समय में यहां 250 छात्र अध्ययनरत हैं। यहां से पढ़ाई कर भारी संख्या में छात्र विदेशों में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। बताया कि 15 नवंबर को आईआईसीटी के 100 से अधिक पुरातन छात्रों का जमावड़ा होने जा रहा है। दोपहर 2.30 बजे से पुरातन छात्र सम्मेलन होगा, जो छात्र नहीं पहुंच पा रहे हैं। वे वर्चुअली सम्मेलन से जुड़ेंगे। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम सांस्कृतिक संख्या विहंगम-2025 सायं 5.30 बजे शुरू होगा। जिसमें सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिलाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अलावा कालीन उद्यमी बतौर अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed