फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car of the visitors collided with the truck, one killed, three injured

ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों की कार, एक की मौत तीन घायल

Mon, 01 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Car of the visitors collided with the truck, one killed, three injured
ऊंज। थानाक्षेत्र के सूफीनगर- गोधना मोड़ के पास शनिवार की देर रात श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें कौशांबी के म्योहर निवासी एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घायलों को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि लवलेश त्रिपाठी, लूपेंद्र त्रिपाठी उर्फ कल्लू पुत्रगण हरिओम त्रिपाठी, मोहित मिश्र पुत्र राजेश मिश्रा निवासीगण ग्राम म्योहर थाना करारी जनपद कौशांबी और प्रकाश मिश्र पुत्र सुरेश चंद्र मिश्र ग्राम कैलाशपुर थाना कौशांबी जनपद कौशांबी कार से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी की ओर जा रहे थे। रात करीब 2:00 बजे गोधना मोड़ के पास पहुंचे थे तभी ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार लवलेश त्रिपाठी (34) की मौत हो गई। वहीं लुपेंद्र त्रिपाठी, प्रकाश मिश्रा और मोहित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लवलेश त्रिपाठी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार वाले भी जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। घायलों का उपचार प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed