फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car collides with parked truck from behind, one dead

Bhadohi News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार, एक की मौत, एक घायल

Fri, 24 Jan 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Car collides with parked truck from behind, one dead
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के कंसरायपुर रजपुरा बाईपास मार्ग पर बुधवार की देर रात खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से जा टकराई। जिसमें कार की अगली सीट पर बैठे युवक की मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर के जाहिदपुर निवासी संजय यादव रजपुरा निवासी अपने मित्र विनय यादव के साथ कार से इंदिरा मिल चौराहे की ओर से रजपूरा चौराहे की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज हुई कि आवाज सुनकर लोग के होश उड़ गए। लोग तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जहां ट्रक के पीछले हिस्से में कार बुरी तरह घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों ने किसी तरह अंदर फंसे विनय और संजय को बाहर निकाला और चौरी रोड स्थित सीएचसी में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विनय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संजय का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed