फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Candidates grappling with questions on general knowledge and mathematics

Bhadohi News: सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी

Sat, 31 Oct 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Candidates grappling with questions on general knowledge and mathematics
ज्ञानपुर में पेट की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर बैठै रेलयात्री व टीईटी परीक्षा​र्थी संवाद
जिले में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) बारिश के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। दोनों पालियों में 3793 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों में से किसी को सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन लगे तो किसी को अंग्रेजी के प्रश्नों तो गणित के रेखा ग्राफ को सुलझाने में दिक्कत आई। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने काशी नरेश विश्वविद्यालय सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बारिश के कारण अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई। दूसरे जिले से आए अभ्यर्थी केंद्रों तक पहुंचने के लिए परेशान दिखे। काशी नरेश विश्वविद्यालय, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज समेत 13 केंद्रों पर सुबह करीब नौ बजे जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में हुई परीक्षा में पंजीकृत 5664 में से 3598 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2066 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में हुई परीक्षा में पंजीकृत 5664 में 3937 ने प्रतिभाग किया तो 1727 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पर चक्रवात अर्नब का दिखा असर
जिले में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पर भी चक्रवात अर्नब का असर देखा गया। 25 अक्तूबर को हुई परीक्षा में जहां दोनों पालियों में 1389 और 1355 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, वहीं 30 अक्तूबर को पहली पाली में दो हजार से अधिक और दूसरी पाली में 1727 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। कुल 5664 के हिसाब से करीब 35 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। जौनपुर, कौशांबी समेत दूसरे जिले के अभ्यर्थी लगातार हो रही बारिश के कारण नहीं आ सके।
क्या बोले अभ्यर्थी
-सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन लगे। प्रश्नों को हल करने में काफी समय लग गया। इस बार राजनीति से जुड़े प्रश्न भी आए थे। उन्हें आसानी से हल कर दिया।- कार्तिकेय अग्रहरि, कौशांबी
- हमें गणित के प्रश्न काफी कठिन लगे। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को भी घुमाकर पूछा गया। हमारा प्रश्नपत्र अच्छा हुआ है। उम्मीद है कि पास हो जाऊंगी।- शृष्टि तिवारी, मिर्जापुर

- सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल कठिन थे, जबकि बाकी प्रश्न सरल रहे। निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर प्रश्न हल किए और परीक्षा में सफल होने की उम्मीद है।- नितिन कुमार, कौशांबी
- सवाल उम्मीद के हिसाब से आए थे। सभी प्रश्नों का जवाब दिया है। उम्मीद है कि अच्छे नंबर मिलेंगे। कुछ सवाल ही उलझाने वाले रहे।- विकास शर्मा, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed