फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By keeping the dead body on the road, there was a traffic jam for an hour

By keeping the dead body on the road, there was a traffic jam for an hour

Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
By keeping the dead body on the road, there was a traffic jam for an hour
चौरी। सड़क दुर्घटना में घायल अमित सरोज (25) निवासी रमईपुर की शनिवार को मौत हो गई। रविवार को ग्रामीणों ने शव को महराजगंज-चौरी मार्ग पर रखकर चक्काजाम किया। जाम से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जाम की खबर मिलते ही चार थाने की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि एक अक्तूबर की रात अमित शौच के लिए निकला था उसी समय बाइक सवार धक्का मारकर भाग निकले थे। एमबीएस अस्पताल भदोही में इलाज कराने पर राहत नहीं मिल सकी थी चिकित्सकों ने अमित को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। 15 अक्तूबर को घर आने के बाद अमित की हालत अचानक बिगड़ गई और पुन: वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले में दो अक्तूबर को थाने में एक युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है लेकिन पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। सीओ औराई रामलखन मिश्रा ने नामजद युवक की गिरफ्तारी और पांच लाख रुपये आर्थिक मुआवजा की बात कहने पर मामला शांत हो सका। शव का दाह संस्कार करने जाते समय महाराजगंज में भी परिवार वालों ने चक्काजाम का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed