{"_id":"67ab99f3e02db69ed40a2424","slug":"by-election-direct-contest-on-one-seat-of-pradhan-conflict-on-two-seats-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122267-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव : प्रधान की एक सीट पर सीधी टक्कर, दो पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव : प्रधान की एक सीट पर सीधी टक्कर, दो पर घमासान
विज्ञापन
जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। प्रधान की बहुचर्चित बनकट उपवार सीट पर एक नाम वापसी से दो उम्मीदवार बचे हैं। यहां पर सीधी टक्कर की उम्मीद है। वहीं बाबूसराय में एक नाम वापस होने से तीन बनकट छनौरा में एक प्रत्याशी के हटने से छह उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित हो गया। 19 फरवरी को इन सीटों पर मतदान होगा। एक बीडीसी और सदस्य की सात सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
जिले के डीघ ब्लॉक के बनकट उपरवार में प्रधान के लिए चार, औराई के बाबूसराय में चार और ज्ञानपुर के बनकट छनौरा में सात उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। बनकट में सोमवार को एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त हो गया था। मंगलवार को राजकुमारी ने पर्चा उठा लिया। यहां पर रामकैलाश और विनय कुमार के बीच मुकाबला होगा।
ज्ञानपुर के बनकट छनौरा में सरिता ने नाम वापस ले लिया। इससे यहां अब छह प्रत्याशी कल्पना यादव, नीलम यादव, फूलगेना देवी, राम दुलारी, लालदेई, शांति देवी बची हैं। औराई के बाबूसराय में सियाराम ने पर्चा वापस लिया। यहां पर अब पूर्णिमा, शेख अल्फाज अली, आलमीन के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
औराई में बीडीसी के लिए 143 वार्ड में एक और सुरियावां के वार्ड-41 से दो प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। सात सदस्य और बीडीसी की एक सीट पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि नाम वापसी के साथ ही अब प्रधान के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
बीडीसी की एक और सदस्य की सात सीटों पर एक-एक पर्चा दाखिल होने से वहां निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बताया कि प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित हो गया है। 19 फरवरी को मतदान और 21 को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि मतदान और मतगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।