{"_id":"5e6bcc428ebc3ea7c735601a","slug":"buy-wheat-bhadohi-news-vns5156468108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद को बने 28 क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद को बने 28 क्रय केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। एक अप्रैल से शुरू होने जा रही गेहूं खरीद के लिए जिले में 28 क्रय केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। इनमें विपणन के सात और पीसीएफ के नौ क्रय केंद्र शामिल हैं। अभी शासन से खरीद लक्ष्य तय नहीं किया गया है। हालांकि किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, बैठने, रोशनी आदि का समुचित इंतजाम किया जाएगा, ताकि किसानों को गेहूं बेचने में कोई परेशानी न हो। रबी और खरीफ सीजन में सरकार गेहूं और धान की खरीद किसानों से करती है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में क्रय केंद्र बनते हैं। जिले में गेहूं की फसल तैयार होने की ओर पहुंच गई है। पखवारे भर में गेहूं की कटाई और अप्रैल के पहले सप्ताह में मड़ाई भी शुरू हो जाएगी। एक अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं खरीद के लिए जिला प्रशासन तैयारी में लग गया है। किसानों का पंजीकरण करने के साथ ही क्रय केंद्र भी निर्धारित हो गए। शासन ने सभी केंद्रों पर किसानों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल, छांव से बचने के लिए टेंट, बैठने के लिए दरी, कुर्सी, रात में रोशनी आदि का इंतजाम करने और खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए टोकन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सात विपणन, नौ पीसीएफ, एनसीसीएफ के चार, नैफेड के तीन, भारतीय खाद्य निगम का एक, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के चार क्रय केंद्र शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार 1920 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य तय किया गया है। इसके साथ ही उतराई-छनाई के 20 रुपये और मिलेंगे। बताया कि पंजीकृत किसानों का ही गेहूं क्रय किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक होगी। बताते चलें कि 2019 में 30 हजार गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था, जिसको विभाग की ओर से पूरा कर लिया गया था।