फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   business massacre in bhadohi

कारोबारी हत्याकांड: तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश

Mon, 20 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
business massacre in bhadohi
औराई। महराजगंज क्षेत्र के कंसापुर गांव निवासी चावल कारोबारी शिव कुमार गुप्ता के तीसरे हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस ने रविवार की रात कई स्थानों पर दबिश दी। फिर भी वह हाथ नहीं लगा। हत्यारोपी से जुड़े लोगों के लोकेशन को पुलिस खंगाल रही है। माना जा रहा है कि कमीशन के काले कारोबार से जुड़े कई लोग पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इसमें कुछ मिलर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व मिर्जापुर के चील्ह क्षेत्र के एक कुएं में चावल कारोबारी शिव कुमार गुप्ता का शव मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस ने दो हत्यारोपी प्रदीप दूबे और आशीष दूबे को दो दिन के अंदर दबोच लिया, लेकिन तीसरा आरोपी बाबू अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। रविवार की रात में क्राइम ब्रांच संग औराई पुलिस ने औराई के कई स्थानों पर दबिश दी। क्राइम ब्रांच गिरफ्तारी के लिए आरोपी बाबू समेत उसके करीबियों के कॉल डिटेल खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। मामले में कई मिलर भी क्राइम ब्रांच के रडार पर हैं। प्रकरण में उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारी की हत्या के बाद महाराजगंज बाजार में व्यापार पटरी पर लौट गया है। सोमवार को दुकानदार अपनी दुकान खोल कर रोजमर्रा की जिंदगी में लगे हुए दिखे, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed