फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bus stands craving for buses after spending more than 3.5 crore

3.5 करोड़ से ज्यादा खर्च के बाद बसों के लिए तरस रहे बस अड्डे

Thu, 21 Jul 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bus stands craving for buses after spending more than 3.5 crore
ज्ञानपुर/भदोही। सरकारी बसों में सुरक्षित यात्रा मानी जाती है। इसलिए लोग रोडवेज बसों में यात्रा करना पसंद करते हैं। यात्रियों की सुविधाओं को लेकर परिवहन निगम भी जगह-जगह बस अड्डों का निर्माण कराया है लेकिन भदोही जिले के बस अड्डे विभागीय उदासीनता और सुस्ती के कारण वीरान पड़े हैं। साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा की धनराशि खर्च करने के बाद भी यहां बसों का इंतजार है। इसमें ज्ञानपुर और भदोही दोनों जगह के बस अड्डे हैं। ज्ञानपुर से सटे सरपतहां में जिला मुख्यालय है। यहां आने वाले लोगों केे बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए 1995 में रोडवेज का बस अड्डा बनाया गया। करीब 60 लाख से ज्यादा की लागत थी। 2008 में तत्कालीन परिवहन मंत्री ने इसका लोकार्पण भी कर दिया। उस समय तो बसें आईं, लेकिन बाद में बसों का टोटा हो गया। काफी प्रयास के बाद तब जाकर उसमें अब दो बसें जाती हैं। यात्रियों का कहना है कि यदि इस रूट पर बसों की संख्या बढ़े और डिपो में जाएं तो उसकी सार्थकता सिद्ध होगी। वहीं हाल भदोही का है। भदोही में भी दो करोड़ 67 लाख से ज्यादा की लागत से बस स्टैंड बनाया गया। उसका 31 दिसंबर 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने लोकार्पण भी कर दिया। लोकार्पण के बाद करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी यहां बस नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed