{"_id":"5e04ed678ebc3e87b75ca81e","slug":"burning-bonfire-by-collecting-donations-bhadohi-news-vns501855820","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा एकत्रित कर जल रहा अलाव,तहसील प्रशासन बेफ्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा एकत्रित कर जल रहा अलाव,तहसील प्रशासन बेफ्रिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई/वहिदानगर। कड़ाके की ठंड में प्रशासन की तरफ से अलाव न जलाने पर आम नागरिकों ने चंदा एकत्रित कर अलाव जलवाना शुरू कर दिया। जिले के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को अलावा जलाया गया। लेखपालों के हड़ताल से गिने-चुने स्थानों को छोड़कर कहीं भी अलाव नहीं जल पा रहा है।
पिछले दिनों बारिश के बाद से ठंड बढ़ गई है। इससे न केवल आमजन तो दूर पशु-पक्षी भी ठिठुरन से गर्म स्थानों की ओर रुख करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ग्रामीणों के आवाज उठाने पर नवधन सर्किल में कुछ स्थानों पर अलाव जलवाकर खानापूर्ति तो कर ली गई लेकि न वह नाकाफी ही साबित हुआ। सूफीनगर, गोधना, रामकिशुनपुर-बसहीं मार्ग तिराहा, रेलवे स्टेशन-वहिदानगर, सूफीनगर बाजार, दौरियाही मोड़ सीधे राजमार्ग से जुड़े होने के कारण लोगों का आवागमन बड़े पैमाने पर होता है लेकिन उक्त स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कराई जा सकी जिसको लेकर लोगों में नाराजगी बनी है। दुकानदार प्रदीप, विनोद, होरीलाल यादव, साहबलाल गुप्ता, विधायक यादव आदि ने तहसील प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की। कई लोगों ने चंदा एकत्रित कर अलाव जलवाया। ऊंज के ग्राम प्रधान दशरथ यादव ने ऊंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाकर लोगों को ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया। इसी तरह नायब यादव, दारा गौतम, पवन यादव, शिवकुमार बिंद, जयराम चौहान, जयप्रकाश, सत्तन यादव आदि के साथ लोग अलाव जलवाने की प्रशंसा भी की। नगर पालिका गोपीगंज के सभासद अनूप जायसवाल, आनंद मोदनवाल ने आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने अलाव जलाने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई पहल नहीं हो सका। पालिका कार्यालय के सामने, राजमार्ग चौराहा, बस स्टैंड, पड़ाव, मिर्जापुररोड तिराहा पर जले अलाव को पालिका और तहसील प्रशासन जलवाने का दावा तो कर रहा है लेकिन कहां तक सच्चाई है लोग समझ नहीं पा रहे हैं। शीघ्र ही वार्डों में भी अलाव जलाने की मांग की पालिकाध्यक्ष से की।