फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bund broken, 50 bigha wheat crop submerged

Bhadohi News: नहर की बंधी टूटी, 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Fri, 24 Jan 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bund broken, 50 bigha wheat crop submerged
सुरियावां। खरगपुर में गडौरा माईनर नहर की बंधी कमजोर होने से बुधवार की रात अचानक से टूट गई। दर्जनों किसानों के करीब 50 बीघा गेंहू की फसल जलमगन हो गई। इससे नाराज किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजा की मांग की है। खरगपुर में गडौरा माईनर नहर की बांधी कमजोर हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक बंधी टूट गई। जिससे नहर का पानी खरगपुर गांव की नट बस्ती में भी पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके अलावा भारतीय कला दर्शन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर भी जलमग्न हो गया। खरगपुर सनाथपट्टी के समाजसेवी दिनेश यादव ने बताया कि नहर की सफाई अभी हाल में हुई थी उन्होंने आरोप लगाया कि नहर विभाग व ठेकेदार की बड़ी लापरवाही से किसानों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इसकी क्षतिपूर्ति की जाए। नहर के पानी से गेहूं, सरसों आदि की फसलों में पानी लग गया। किसानों ने उक्त नहर की टूटने की शिकायत विभाग के आलाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। किसानों ने स्वयं नहर के टूटे भाग को स्वयं बांधा है।
गांव के विश्वनाथ यादव, लालजी यादव, राजनाथ यादव, राधे श्याम यादव, सुभाष यादव, वकील नट, पूजन नट, हसीन नट, महेंद्र प्रजापति, शिव कुमार श्रीवास्तव आदि ने जिलाधिकारी से मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed