फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BSNL

पूरे दिन फॉल्ट ढूंढते रह गए कर्मचारी

Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
BSNL
ज्ञानपुर। बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन ठप रही। इससे तमाम इंटरनेट कनेक्शन बाधित हो गए। उपभोक्ता जरूरी कार्य को लेकर झेलते रहे। इंटरनेट ठप होने से सरकारी से लेकर निजी कार्यालयों तक इंटरनेट से होने वाले कार्य ठप पड़ गए। बीएसएनएल के कर्मचारी देवनाथपुर में फाइबर केबल कटने के बाद फॉल्ट ढूंढते रह गए।
विज्ञापन

बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा मंगलवार की शाम सात बजे के आसपास जिले में बेपटरी हुई थी। उस समय विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मेन लाइन से गड़बड़ी के कारण सेवा बाधित हुई है, भदोही जिले की लाइन में कोई गड़बड़ी नहीं है। लेकिन, बुधवार को भी जब ब्रॉडबैंड सेवा बहाल नहीं हुई तो लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। ज्ञानपुर टेलीफोन एक्सचेंज की घंटी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों से घनघनाने लगी तो बताया गया कि देवनाथपुर में फाइबर केबल कट गया है। इससे ब्रॉडबैंड बाधित हुआ है। फॉल्ट ढूंढा जा रहा है, जल्द ही इंटरनेट सेवा बहाल हो जाएगी। मगर बुधवार को पूरे दिन मॉडमों में इंटरनेट का सिग्लन नहीं मिला और लोग इंतजार करते रह गए। हद तो तब हो गई जब बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन इंटरनेट सेवा पटरी पर नहीं लौट पाई। बीएसएनएल के अधिकारी और कर्मचारी तीसरे दिन भी फॉल्ट ढूंढते रह गए। देर शाम तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो पाई। इससे हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने के बाद अन्य संचार कंपनियों की इंटरनेट स्पीड भी प्रभावित दिखी। जिओ, वोडाफोन, एयरटेल आदि के नेटवर्क भी रुक-रुक कर बाधित हो रहे थे। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल के जेटीओ सूर्यदेव ने कहा कि देवनाथपुर में फाइबर केबल कटने से दिक्कत हुई है। वहां फॉल्ट ढूंढा जा रहा है। जल्द ही इंटरनेट सेवा रिस्टोर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed